Bihar Kisan ID Registration 2025 : किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के लिए अब किसान आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो जल्द से जल्द अपना किसान आईडी बनवाएं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किसान आईडी कैसे बनवाएं, इसे बनवाना क्यों जरूरी है, और इससे मिलने वाले लाभ क्या हैं।
Bihar Kisan ID Registration 2025 : Overview
Name of Article | Bihar Kisan ID Registration 2025 |
Article Type | Sarkari Yojana |
Who can Apply? | सभी भारतीय किसान |
Apply Mode | ऑनलाइन |
Apply Process? | इस लेख के माध्यम से आवेदन करे। |
Bihar Kisan ID Registration 2025 क्या है?
किसान आईडी एक विशेष पहचान पत्र है, जो किसानों को सरकारी योजनाओं और लाभों का सीधा लाभ देने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह आईडी किसानों की पहचान सुनिश्चित करेगी और उनके खाते को योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगी।

Bihar Kisan ID Registration 2025 क्यों जरूरी है?
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब यह लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास किसान आईडी होगी।
- कई स्थानों पर पति-पत्नी दोनों इस योजना का लाभ ले रहे थे। इस कारण राज्य सरकार ने 4 लाख से अधिक खातों को बंद कर दिया और 35,000 किसानों ने खुद ही सम्मान निधि की राशि वापस कर दी। किसान आईडी से ऐसी समस्याओं को रोका जा सकेगा।
- अब तक 2.78 लाख किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन नहीं हुआ है और 2.74 लाख किसानों ने अपने खातों को डीबीटी पोर्टल से लिंक नहीं किया है। किसान आईडी बनने से यह प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू : Bihar Kisan ID Registration 2025
बिहार सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। भागलपुर, गया, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और सारण जिलों के 10 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
चयनित गांवों की सूची–
- भागलपुर: बाबूपुर और बारा (पीरपैंती)
- पूर्वी चंपारण: बरियापुर और बंकट
- गया: बेल्हारिया और बेलवाकरहरा
- पूर्णिया: बढ़िया, धनघटा और बोहरा
- सारण: बकरपुर और भरपूरा
इन गांवों में 31 दिसंबर तक सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसान आईडी बनवाने के फायदे : Bihar Kisan ID Registration 2025
- किसान आईडी के माध्यम से किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से और बिना किसी परेशानी के मिलेगा।
- किसान आईडी बनने से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि योजना का लाभ सही किसानों तक पहुंचे।
- किसान आईडी का उपयोग कृषि ऋण, बीमा योजनाओं, और अन्य कृषि-संबंधित सुविधाओं के लिए भी किया जा सकता है।
देशभर में किसान आईडी की शुरुआत : Bihar Kisan ID Registration 2025
बिहार के अलावा, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश में भी किसानों का आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। इसके माध्यम से देशभर के किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
How to Apply Bihar Kisan ID Registration 2025?
- किसान आईडी बनवाने के लिए आपको अपने जिले के कृषि कार्यालय में जाना होगा। वहां आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागजात और बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना होगा।
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर जाकर भी किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सारांश
इस आर्टिकल मे हमने आपको विस्तार से ना केवल किसान आईडी बनवाना सभी किसानों के लिए बेहद जरूरी है। यह न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में मदद करेगा, बल्कि किसानों की पहचान को सुनिश्चित कर योजनाओं में पारदर्शिता भी लाएगा। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, तो जल्द से जल्द किसान आईडी बनवाएं।
आर्टिकल के अन्त मे हम, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।
Important Links
Paper News | Click Here |
For Apply Online | Click Here |
Join Us Social Media | WhatsApp || Telegram |
Official Website | Click here |